Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इकबाल अहमद को असम अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रभारी किया नियुक्त

कांग्रेस ने इकबाल अहमद को असम अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रभारी किया नियुक्त

JAUNPUR NEWS: इकबाल अहमद को असम प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया गया। पूर्व प्रदेश महासचिव परवेज आलम भुट्टो ने कहा कि राहुल गांधी व इमरान प्रतापगढ़ी ने जमीनी नेता को मौका देकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। इक़बाल अहमद ने छैन्प् से राजनीति की शुरुआत कर युवा कांग्रेस से होते हुए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि यह नियुक्ति जनपद के लिए गर्व की बात है और इससे असम में कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद और प्रबल हुई है।
इस मौके पर डॉ. राकेश उपाध्याय, हाशिम अली, नीरज राय, हाजी अवि बक्कास, अली अंसारी, अबूजर, ज्ञानेश सिंह, आशीष सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया।