Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर  प्रकट की संवेदना प्रशासन...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर  प्रकट की संवेदना प्रशासन से की आर्थिक सहायता की मांग

PRAYAGRAJ NEWS: बहरिया थाना क्षेत्र के मिझूरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रैक्टर-थ्रेशर से गेहूँ की मड़ाई के दौरान एक युवक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मृतक सुमित गौतम के घर पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बँधाया और गहरी संवेदना प्रकट की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।मुलाकात के दौरान अशफाक अहमद ने दूरभाष पर एसडी.एम.फूलपुर और ए.सी.पी. फूलपुर से वार्ता की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए।परिवार को रहने के लिए आवास की व्यवस्था की जाए।परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गुजारे के लिए कृषि भूमि का पट्टा आवंटित किया जाए।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि गरीब परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे ताकि वे अपना जीवन-यापन सम्मानपूर्वक कर सकें।प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव सुनील पाण्डेय,संदीप चैधरी,ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पटेल,किसान जिला अध्यक्ष राजेश पटेल,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,ब्लाक अध्यक्ष फूलपुर डा.अमर सिंह पटेल,निशा सिंह,कलीम अल्ताफ,मो.फारुक,शिव प्रसाद मौर्या,रमेश मौर्या,मो.कामरान,पुष्पा चैधरी,कुसुम देवी,रमा देवी,अनारकली,अनारा देवी,संगीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।