Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पांडेय को पुलिस ने किया हाऊस अरेस्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पांडेय को पुलिस ने किया हाऊस अरेस्ट

PRATAPGARH NEWS: जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् प्रमोद तिवारी विकास मंच के अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस संजय पांडेय को स्थानीय थाना अंतू पुलिस ने बुधवार की रात हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पांडेय ने बताया कि आज बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन पर कांग्रेस पार्टी के आवाहं पर जिले व प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर वह सांसद राहुल गाँधी जी के रायबरेली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए दुर्व्यवहार से नाराज होकर, आज बनारस पहुँचकर सभी कांग्रेस जन मौजूदा जनविरोधी सरकार का विरोध प्रकट करने जा रहे थे।  परन्तु स्थानीय पुलिस द्वारा आधी रात को ही हमें हाउस अरेस्ट कर दिया गया, रात भर पुलिस घर पर ही बैठी रही और पुलिस द्वारा बनारस जाने से मना किया गया।जानकारी के अनुसार, किसी राजनीतिक कार्यक्रम और संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित कई कांग्रेस नेताओं के घर पर पुलिस बल तैनात कर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। बीती रात से ही पुलिसकर्मी उनके आवास के बाहर मौजूद रहे और किसी भी तरह की हलचल पर नजर बनाए हुए थे, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में रात भर संजय पांडेय अपने घर में ही सीमित रहे और उनके बाहर निकलने पर रोक लगाकर घर पर ही रहने को कहा गया था, प्रशासन द्वारा सुबह उनको घर से बाहर निकलने की इजाजत दी गई। इस दौरान प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से नाराज होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पांडेय ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला।