MIRZAPUR NEWS: शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कैंप कार्यालय बाजीराव कटरा स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर एससी विभाग के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौधरी का स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश दत्त त्रिपाठी, मानस मोहिले, गणेश दत्त पांडेय, शाश्वत पांडेय, मधु सैलानी, विवेक सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, डॉ. दिनेश चौधरी, शिवम मिश्रा, राजेश दुबे, अमिताभ पांडेय (सिबू), डॉ. त्रिलोक चंद्र गुप्ता, अतेंद्र कुमार द्विवेदी, आकाश जायसवाल, शंभूनाथ गुप्ता, जय कुमार श्रीवास्तव, कृष्णानंद जायसवाल, शिवम गुप्ता और फिरोज अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







