Home उत्तर प्रदेश कशिश मीडिया के रोज़ा इफ्तार ने दिया भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का...

कशिश मीडिया के रोज़ा इफ्तार ने दिया भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश

PRAYAGRAJ NEWS:  हर साल कि तरह इस साल भी कशिश मीडिया द्वारा आयोजित विशाल रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े वरिष्ठ डॉक्टर, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि तथा मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
कार्यक्रम का उद्देश्य रमज़ान के पाक महीने में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता के संदेश को मजबूत करना रहा। इफ्तार के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और अमन-चैन, आपसी प्रेम व सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कशिश मीडिया के आयोजकों ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।…कि रमज़ान का महीना केवल इबादत और संयम का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पैग़ाम देता है। कशिश मीडिया का प्रयास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ते हुए आपसी सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाए। कशिश मीडिया के संपादक मोहम्मद जिया सिद्दीकी ने कहा कि आज के समय में मीडिया की जिम्मेदारी केवल खबरें देना ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली पहलों में सक्रिय भूमिका निभाना भी है। रोज़ा इफ्तार जैसे आयोजन आपसी दूरियों को कम करते हैं और इंसानियत, प्रेम व सौहार्द का संदेश देते हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां रोज़ा इफ्तार के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश भी देखने को मिला। इफ्तार में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सलमान अहमद, ज़िया सिद्दीकी, मोहम्मद आमिर, गुलाम नबी वैश, इसरार अहमद, असद कुरेशी, इरफान खान, बृजेश केसरवानी, विलास गुप्ता, राजा मंजर, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद हसन सिद्दीकी, मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी, अनवर अली, जाकिर अली, रिजवान अहमद, अख्तर, बेलाल, कासिम सहित बड़ी तादाद में लोगों ने इफ्तार में शिरकत की