वरिष्ठ चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ.पूजा जायसवाल ने दिया मरीजों को परामर्श, निःशुल्क वितरित कि गई दवाएं
BHADOHI NEWS: स्थानीय बाजार में स्थित कल्याण हॉस्पिटल में सोमवार को चर्मरोग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें चर्मरोग वरिष्ठ विशेषज्ञ एमबीबीएस, एमडी डॉ.पूजा जायसवाल द्वारा कैंप में आए 200 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया गया।
इस दौरान डॉ.पूजा जायसवाल ने कहा कि अगर किसी को भी चर्मरोग की समस्या हो तो वे उसको छिपाएं नहीं बल्कि किसी चर्मरोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर इलाज करें। अन्यथा रोग कम होने के बजाए बढता चला जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के समय चर्मरोग की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में चर्मरोग से बचने के लिए ढीले सूती कपड़े पहने। त्वचा को साफ और सूखा रखें। खासकर पसीने वाले क्षेत्रों को हल्की और सुगंध रहित क्रीम से त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें। डॉ.जायसवाल ने कहा कि प्रतिदिन नहाएं और जीवाणुरोधी साबुन का प्रयोग करें नंगे पैर न चलें। फंगल संक्रमण से बचने के लिए एंटीफंगल पाउडर का उपयोग करें। प्रदूषित पानी के संपर्क से बचें, और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.सीताराम के द्वारा आने वाले चर्म रोगियों के लिए निःशुल्क खून जांच की व्यवस्था कराई गई थी। इसके साथ ही मरीजों के बीच फ्री में औषधियों का वितरण किया गया। जिसमें 200 मरीजों में निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही 40 मरीजों के ब्लड की जांच की गई.







