ETAWA NEWS: आपातकाल दिवस बुधवार को 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में लोकतंत्र सैनानी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कुल 36 लोकतंत्र सैनानी जिसमें सदर तहसील के 15 लोकतंत्र सैनानियों को मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायका सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत शुक्ला द्वारा शॉल,माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।सदर विधायका सरिता भदौरिया ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम समस्त जनपद एवं तहसील तथा समस्त ब्लॉक स्तर पर मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का लोकतंत्र को लेकर अनुभव बहुत ही कठिन है।एवं लोकतंत्र की काली रात को याद किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया में लोकतंत्र जैसी स्थिति कभी नहीं आनी चाहिए इसकी निंदा हम सभी सदैव करते रहेंगे।उक्त के अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधिगण,उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव,तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं लोकतंत्र सैनानी पवन जैन,चंदन सिंह,कासिम, आदि उपस्थित रहे।।







