JAUNPUR NEWS: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में आरआरके प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संघ अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंत्री राजीव श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों ने प्रमोद श्रीवास्तव की कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समस्त देयकों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाडिया, सीआरओ अजय अंबष्ट, एडीएम राम अक्षयवर चैहान, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







