Home उत्तर प्रदेश कला उत्सव के मंडल स्तर की प्रतियोगिता में कहानी वाचन विधा, पेंटिंग...

कला उत्सव के मंडल स्तर की प्रतियोगिता में कहानी वाचन विधा, पेंटिंग में प्रतापगढ़ कि छात्रा चयनित

PRATAPGARH NEWS: शनिवार को समग्र शिक्षा माध्यमिक के बैनर तले राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज में
मंडल स्तर की कला प्रतियोगिता 2025 संपन्न हुई। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़  एवं अन्य विद्यालयों की मंडल के लिए चयनित प्रथम स्थान प्राप्त टीम जिसमें राजकीय इंटर कालेज प्रतापगढ़, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ के छात्र छात्राओं ने 12 विधाओं में प्रतिभाग किया ।जिसमें लोक नृत्य, त्रिआयामी दृश्यकला, द्विआयामी दृश्यकला, कहानी एवं नाटक, पेंटिंग  एवं अन्य विधाओं में राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज में प्रतिभाग किया।  कहानी वाचन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में राज्य के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ से कुमारी तृप्ति एवं जाह्नवी तथा अमरजनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह से ओम संस्कृति श्रीवास्तव ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। अन्य छात्र छात्राएं विभिन्न विधाओं में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये। गाइड शिक्षिका के रूप में डॉ अस्मत नीलो अंसारी प्रवक्ता उर्दू एवं डॉ प्रियंका सिंह प्रवक्ता हिन्दी  रही। जनपद की शिक्षा विभाग की इस बड़ी उपलब्धि पर श्री ओमकार राणा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़, आरपी सरोज सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़, कुलश्रेष्ठ तिवारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, श्रीमती गीता यादव प्रधानाचार्य एवं डॉ मोहम्मद अनीस उप प्रधानाचार्य ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ , डॉ स्निग्धा पांडे, डॉ विंध्याचल सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव। एवं शिक्षा विभाग के अन्य प्रधानाचार्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।