Home उत्तर प्रदेश कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पार्थिव शिवलिंग निर्माण व भंडारे...

कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पार्थिव शिवलिंग निर्माण व भंडारे का आयोजन

JHANSI NEWS: धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ श्री श्री 1008 बाबा भूतनाथ की भव्य शोभायात्रा 29 मार्च को आयोजक हिमांशु (हनी) साहू के निज निवास से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए भूतनाथ मंदिर पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया, जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया। आयोजन के तहत 30 मार्च 2026 को पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं हवन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं 31 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज गुरुजी (केशवपुर धाम) एवं भूतनाथ मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार मकड़ारिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया जाएगा।
यह संपूर्ण आयोजन भूतनाथ इवेंट साहू परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कलश यात्रा में मोहिनी हिमांशु साहू, मंजू साहू, क्षेत्रीय पार्षद मोनिका विकास नगरिया, राजेश साहू, मुकेश साहू, रेखा साहू, सपना साहू, संगीता साहू, निशा साहू, सुनीता साहू, रीना, मुस्कान, निखिल, श्रीराम साहू, धर्मेंद्र साहू, मनीष साहू, सुरेश कुशवाहा, सनी, सौरभ, गोलू, ओम नायक, गौरव, सुमित, ऋषभ, संजू, राज, आकाश, अनिकेत, कृष्णा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे