Home आस्था कलयुग के संकटमोचन है हनुमान जी महाराज:पवन श्रीवास्तव

कलयुग के संकटमोचन है हनुमान जी महाराज:पवन श्रीवास्तव

PRAYAGRAJ NEWS:  कटघर स्थित समया मंदिर में हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से प्रत्येक वर्ष की भांति प्रभु का श्रृंगार पूजन हनुमान चालीसा का पाठ आरती तथा गुड़ चना का लड्डू का प्रसाद भक्तों में वितरण कर पूरे उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। पुजनोंप्रांत पूर्व पार्षद एवं भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने पूरी तन्मयता से पूजन कर कहां की वर्तमान युग कलयुग है और जिसमें हनुमान जी महाराज संकट मोचक के रूप में उपस्थित है। उन्होंने आगे कहा कि संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा ऐसा भाव रखकर हनुमान जी का श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन करने से पूर्ण जिंदगी बिना किसी संकट एवं रुकावट के पूर्ण होती है उन्होंने सभी को प्रातः स्मरणीय हनुमान जी को हृदय से नमन कर उनका प्रतिदिन पूजन अर्चन करना चाहिए का सुझाव भी दिया। पार्षद नीरज गुप्ता हनुमत जन्मोत्सव की समाज को बधाई देते हुए कहा कि भारत एक आध्यात्मिक राष्ट्र है जहां भगवान मनुष्य वनस्पति जीव जंतु सभी का पूजन होता है और सभी को श्रद्धा पूर्वक प्रणाम करते हुए विशेष दिन और उनको अवश्य नमन किया जाता है। पंडित विष्णु तिवारी ने वैदिक मंत्र के द्वारा विधि विधान से घंटा घड़ियाल शंकर बजा कर नर नारियों एवं बच्चों को पूजन अर्चन करवाया‌। उक्त अवसर पर विहप नेता विनोद सोनकर गोपाल केसरवानी विशाल अग्रहरी निखिल केसरवानी सत्य जायसवाल दिनेश केसरवानी कुशाग्र श्रीवास्तव मनोज सोनकर पिंकी सोनकर रेखा संगीता फागुनी सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।