छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नर्सों के योगदान को किया नमन
सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक हैं नर्सें
करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सराहा योगदान
PRAYAGRAJ NEWS: दादूपुर प्रयागराज करमा नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज दांदूपुर रीवां रोड स्थित सभी नर्सिंग के छात्र- छात्राओं ने बड़े हर्ष उल्लास से अन्तर्राष्ट्रीय नर्स-दिवस को मनाया जिसमे छात्रों ने पोस्टर कम्पटीशन करके नर्सेस के विभिन्न रूपों को पेपर पर उतारने की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की,साथ में रंगोली प्रतिस्पर्धा,फैशन शो तथा पूरे भारत के राज्यों के परिधानों व परम्पराओ की झलक के द्वारा पूरे करमा नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज को भारतमय कर दिया। साथ में नर्स-दिवस के अवसर पर,हाई कोर्ट इलाहबाद के अधिवक्ता गण आकर कालेज के पुस्तकालय में संविधान की पुस्तक रखने व बच्चो को संविधान जानने के लिए प्रेरित किया इस दौरान कालेज के निदेशक डा० एम० आई० खान व प्रशासक एडवोकेट एहतेशाम खान,संयुक्त निदेशक नुजहत अफरोज, प्राचार्या विपिना कुमारी भण्डारी,नोडल अधिकारी एडवोकेट राशिद सिद्दीकी व कालेज के सभी शिक्षण गण कालेज के सभी स्टाफ मौजूद रहें। कालेज के प्रशासक एडवोकेट एहतेशाम खान ने नर्सो को अच्छे स्वास्थ्य देख भाल के साथ-साथ मरीजो के मानसिक स्थिति को देखते हुए उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की बात कही, इस मौके पर निदेशक डॉक्टर एम. आई.खान ने बच्चो को अपने नर्सिंग कर्तव्य के प्रति ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए निर्वाह करने की सलाह दी शुभकामनाओं के साथ, इस अवसर पर एडवोकेट गुलाम फरीदुद्दीन,एवं एडवोकेट हंजला फारुकी समेत समस्त कालेज स्टाफ मौजूद रहे।







