Home उत्तर प्रदेश कनिष्ठ सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

कनिष्ठ सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट मीरजापुर मे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र का वितरण जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान मे आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां सूचिस्मिता मौर्य  विधायक छानबे रिंकी कोल के सानिध्य मे चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसके पहले लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा,तथा उनके प्रेरणादायी संबोधन वर्चुअल के माध्यम से सुना गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में आज युआ पीढ़ी के उज्जवल भविष्य हेतु प्रदेश सरकार रोजगार सृजन की दिशा मे निरंतर कार्यरत है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी,जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया सांसद प्रतिनिधि धनंजय पांडेय, परियोजना निदेशक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।