KAUSHAMBI NEWS: ऐतिहासिक तीर्थ नगरी कड़ाधाम स्थित प्रसिद्ध संत मलूक आश्रम में मंगलवार को संत शिरोमणि मलूकदास जी महाराज की 452वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और संत की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जयंती समारोह को लेकर आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। अनुयायियों ने विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद मलूक गुफा व समाधि स्थल पर पहुंचकर गुरुदेव को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के उपरांत आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम अनुयायियों द्वारा भव्य आरती भी की गई। दिल्ली से आई अनुयायी रेनू सेठी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़, तहसीलदार अनन्तराम अग्रवाल, नायब तहसीलदार विनय कुमार, मंजू कोहली, अजय सेठी, सुहानी सेठी, ईशा कोहली, हिमांशी कोहली, गणेश केशरवानी, प्रदीप साहू, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, शिवाकांत पांडेय, राकेश पांडेय, संजय सोनकर, रणविजय निषाद, बउवा साहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद.







