Home उत्तर प्रदेश कटिया डाल की जा रही बिजली चोरी,विद्युत् विभाग जानकर भी अंजान

कटिया डाल की जा रही बिजली चोरी,विद्युत् विभाग जानकर भी अंजान

JHANSI NEWS: नगर में इन दिनों खुलेआम और बे-रोकटोक बिजली चोरी की जा रही है। नगर के शिवपुरी हाइवे पर  ( गुप्ता जी पेट्रोल पंप के समीप ) सैकडों की तादाद में लोगों द्वारा सफेद तार का प्रयोग कर बिजली की चोरी की जा रही और इन्हें रोकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। जिससे बिजली चोर खुलेआम तारों में कटिया डाल बिजली की चोरी कर रहे हैं। ऐसे में बिजली के तारों में अधिक लोड होने से आए दिन लाइन में कहीं फाल्ट हो रहा है तो कहीं तार टूटकर जमीदौश हो रहे हैं। लेकिन इस ओर बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं कटिया डालने वाले लोगों का कहना है कि वह कटिया डालकर बिजली जलाने के एवज में बिजली कंपनी के कर्मचारियों को हर माह १०० से ३०० रुपए देते हैं। जिससे यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
श्रीराम ढाबा के सामने (गुप्ता जी पेट्रोल पंप के समीप ) शिवपुरी हाइवे  पर बिजली चोरों ने सीधा पोल से सफेद तार से कटिया जोड़ लिया है। हालांकि ये कारनामा थोड़ा रिस्की भी है परंतु लोगों को इस बात से कोई गुरेज नहीं है और खुलेआम बिजली चोरी की जा रही है। नगर के प्रमुख हाइवे शिवपुरी रोड पर ( गुप्ता जी पेट्रोल पंप के पास ) हाइटेंशन लाइन जा रही है। इस हाइटेंशन लाइन के पोल पर दर्जनों लोगों द्वारा डायरेक्ट कटिया जोड़कर बिजली का प्रयोग किया जा रहा है । उक्त उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं हैं परंतु चर्चा ये है कि विभाग के ही कुछ कर्मियों से मिलकर यहां के लोगों को बिजली चोरी शुरू करवा दी है। बिजली चोरी करने में न केवल गरीब तबके के लोगों द्वारा ही नहीं की जा रही है बल्कि बिजली की चोरी सभी वर्ग के लोगों द्वारा की जा रही है। शिवपुरी हाइवे पर अधिकांश होटलों ,फैक्ट्रियों और रसूखदारों द्वारा बिजली चोरी की जा रही है। ऐसे में न तो इन लोगों पर बिजली कंपनी के अधिकारी कोई कार्रवाई कर पा रहे हैं और न ही ऐसे मामलों में पुलिस बिजली कंपनी के अधिकारियों का सहयोग करने को तैयार है।