Home उत्तर प्रदेश कछुआ सेंचुरी गोगांव में अवैध बालू खनन जारी

कछुआ सेंचुरी गोगांव में अवैध बालू खनन जारी

MIRZAPUR NEWS: जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव स्थित कछुआ सेंचुरी में अवैध बालू खनन लगातार जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू लादकर ले जाया जा रहा है और कई जगहों पर अवैध बालू डंप पड़े हैं।वन विभाग की शिकायत पर 9 नामजद व 10 अज्ञात समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन खनन और परिवहन अभी भी नहीं रुका है।यह क्षेत्र कछुओं का संरक्षित आवास है, जहां अवैध खनन से पर्यावरण और वन्यजीवों को गंभीर खतरा है। स्थानीय लोग प्रशासन से तुरंत छापेमारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।