पहले कार से स्कूटी में मारी टक्कर फिर हॉकी डंडों से हमलाकर किया लहूलुहान
AURAIYA NEWS: जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यसमित सदस्य किसान मोर्चा आशाराम राजपूत पर पुरानी रंजिश को लेकर उस समय हमला हो गया जब वह अजीतमल स्कूटी से अपने पैतृक गॉव जा रहे थे गॉव के पास पहुचते ही कार सवार लोगो ने पहले स्कूटी में टक्कर मार दी उसके बाद हॉकी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उन्हे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया जहा से गम्भीर अवस्था में डॉक्टरों ने सैफई रिफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल भाजपा नेता के बयान पर आरोपियो को पकड़ने के लिये दविश दी है। शुक्रवार को कस्बा के मौहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आशाराम राजपूत (65 वर्ष ) पुत्र देवी दीन शाम को पॉच बजे अपने पैत्रक गॉव दलपत मौजा सलैया थाना औरैया अपनी स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम सेंगनपुटठा के आगे डोरी का पुर्वा गॉव के पास पहुचे तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े तभी कार में सवार कई युवक हॉकी, डंडा लेकर उतरे एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया, और बुरी तरह मारपीट करने लगा तभी गॉव के लोग वहा एकत्रित होने लगे तो मरणासन स्थिति में छोड़कर कार सवार भाग गये। गॉव के लोगो ने उनके पजिनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हे पुलिस की मदद से एम्बूलेंस द्वारा सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहा डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे सैफई रिफर कर दिया । भाजपा नेता पर हुये हमले की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते भारी संख्या में क्षेत्रीय भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, विशम्भर सिंह भदौरिया, पिन्की सिंह, चेयरमेन प्रतिनिधि अखिलेश चक सहित भारी संख्या में लोग सीएचसी पहुच गये। वही मौके पर पहुचे कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने घायल भाजपा नेता का बयान लिया जिसमें घायल भाजपा नेता ने दो नामदर्ज सहित चार-पाच लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि एक सफेद कार सवार लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि भजपा नेता आशाराम राजपूत पर हमला हुआ है पुरानी रंजिश का मामला है बताया गया है, नामदर्ज लोगो को पकड़ने के लिये दविश दी जा रही है। अभी तक तहरीर प्राप्त नही हुइ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।







