महर्षि चतुरानंद ने भक्तों को दी दीक्षा
FATEHPUR NEWS: जनपद के मलवा विकास खंड के औंग कस्बे में स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल खदरा रोड में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। यह आयोजन 33वें जिला वार्षिक अधिवेशन के उपलक्ष्य में महर्षि मंही धाम मणियारपुर, बांसी, बांका, बिहार से आए महर्षि शाही स्वामी जी महाराज की छत्रछाया में हुआ। कार्यक्रम का द्वितीय दिवस 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, विद्यालय के प्रबंधक छत्रपाल वर्मा और विधिक सलाहकार राम सिंह वर्मा ने महर्षि चतुरानंद महाराज जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महर्षि चतुरानंद जी महाराज ने मानव जीवन पर सत्संग के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर पांच तत्वों से बना है और इसमें समस्त ज्ञान समाहित है। हालांकि, काम, क्रोध, मोह और लोभ के कारण मनुष्य अज्ञान रूपी अंधकार में भटकता रहता है। अज्ञान ही दुख का मूल कारण है, जबकि ज्ञान का आधार प्रकाश है। महर्षि ने आगे बताया कि सत्संग के माध्यम से ही ज्ञान रूपी प्रकाश का स्फुरण होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाग्रत, स्वप्न और सुषुप्ति जैसी साधारण तीन चेतनाओं में सत्य का ज्ञान संभव नहीं है; सत्य का वास्तविक ज्ञान केवल चतुर्थ चेतना में ही प्राप्त होता है। इस कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, प्रबंधक छत्रपाल वर्मा, विधिक सलाहकार राम सिंह वर्मा, प्रधानाचार्य शैलेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, अमित पटेल, शिवा सिंह परिहार, लकी पटेल (आयुष), विभव सिंह, पंडित मदन मोहन झा, स्वामी शाही शरण बाबा, स्वामी दयानंद, स्वामी प्रेमानंद, प्रधान आचार्य राज कपूर पटेल, मनोज कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, जियालाल, शेखर सिंह, सर्वेश पटेल, दीपक पटेल, दयाशंकर सविता, राजकुमार सिंह, रामखेलावन वर्मा, गुड़िया, ललित रानी, सोनी, रितु, सुरभि सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।







