PRATAPGARH NEWS: क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कॉग्निटिव क्लासेस द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में “कॉग्निटिव विजयोत्सव” (ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह) का आयोजन रविवार शाम को कोहंडौर स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धवल द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अंकित कुमार तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा अन्य छात्रों को प्रेरित करना है। समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अदिति मिश्रा को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे आयुष यादव को स्मार्टफोन प्रदान किया गया, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वैष्णवी तिवारी को 11 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। इसके अलावा चतुर्थ स्थान पर पारुल तिवारी को 5100 रुपये तथा पंचम स्थान पर राज पाल को 3100 रुपये की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को घड़ी, मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुंजन तिवारी, राजेश द्विवेदी, मो. कामिल, गौरव पाठक, इसरार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
अंत में संस्था की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया।








