SAHARANPUR NEWS: नागल शिक्षक दिवस के अवसर पर डेट वेली इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजर तसव्वर अली को ऑल इंडिया दलित एक्शन कमेटी के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार ने अपनी टीम के साथ सॉल उड़ाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा तसव्वर अली को यह सम्मान उन्हें शिक्षा को अधिक बढ़ावा देना महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षित नागरिक बनाने के लिए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए किया गया है।जिला सचिव श्रवण पालीवाल ने कहा कि शिक्षक के बिना ज्ञान का प्रकाश अधूरा है और भविष्य का निर्माण संभव है।और आगे बढ़ाने में हमारा मार्गदर्शन करते हैं इसलिए शिक्षक हमारे लिए आदरणीय हैं। सम्मानित करने पहुंचे जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार, जिला सचिव श्रवण पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष हर्षित कुमार, कानूनी सलाहकार बिजेंद्र सिंह, अश्विनी तेजयान, आदि उपस्थित रहे।







