VARANASI NEWS: एसीएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, सुस्वाही, वाराणसी के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब संस्थान के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल की। नोएडा स्थित प्रतिष्ठित ब्वहपजव प्ज् ब्वउचंदल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 48 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 41 छात्रों का चयन किया गया। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए संस्थान परिसर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी चयनित छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ऑफर लेटर का वितरण संस्थान के सेक्रेटरी डॉ. हृदेश कुमार यादव द्वारा किया गया। छात्रों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी और पूरा माहौल उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, रंजीत यादव, नेहा मैडम, धर्मेंद्र जी, अजय वर्मा, शनि तोमर सहित वाराणसी केंद्र के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संस्थान प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान हमेशा से छात्रों को बेहतर शिक्षा और करियर के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। प्रबंधन ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के अवसर मिल सकें। अंत में, संस्थान ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि एसीएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के लिए एक नई प्रेरणा है और अन्य छात्रों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करती है कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है।







