Home उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग पूर्व सदस्य किशन ने मृतक प्रधान के परिजनों से...

एससी एसटी आयोग पूर्व सदस्य किशन ने मृतक प्रधान के परिजनों से की मुलाकात

ETAWA NEWS: सदर विधानसभा के बसरेहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुगावली में दलित समाज के वर्तमान 85 वर्षीय प्रधान शम्भूदयाल बाल्मीक की दबंग यादव द्वारा की गयी निर्मम हत्या की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर एससी एसटी आयोग पूर्व सदस्य किशन लाल सुदर्शन (बाल्मीक) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के साथ उनके आवास पर जाकर परिवारिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा प्रतिनिधि मंडल में एससी एसटी आयोग पूर्व सदस्य किशन लाल सुदर्शन (बाल्मीक) के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता,कानपुर देहात जिला मंत्री धीरज बाल्मीकि अनुसूचित मोर्चा महामंत्री संजीत कुमार व राम प्रकाश बाल्मीकि ने मौके पर पहुंचकर घटना का स्थथलीय निरिक्षण किया।
किशन लाल सुदर्शन ने परिवार को ढाढस बधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार आपके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर साथ खड़ा है। आपकी हर संभव मदद की जाएगी। सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया को सम्बोधित करते हुए किशन लाल सुदर्शन (बाल्मीकि) में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रहीं है। इस घटना में शामिल आरोपियों पर कठोर दण्डनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रहीं है। थानाध्यक्ष द्वारा अभी तक जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा चुका है व अग्रिम कानूनी कार्यवाही प्रचलित है। मीडिया से बात करते हुए किशन लाल सुदर्शन ने कहा समाजवादी पार्टी का तथाकथित पीडीए केवल कोरा झूठ व ढकोसला है। असल मायने में पीडीए का मतलब ‘पहला दावेदार अहीर’ ही है। समाजवादी पार्टी द्वार पोषित व संरक्षित यादव गुंडों द्वारा आए दिन अनुसूचित व ओबीसी वर्ग के लोगों के साथ मारपीट व हत्या की जा रहीं है। जिसका समाजवादी पार्टी द्वारा मूक समर्थन किया जा रहा है। भाजपा सरकार होने की वज़ह से ही सारी घटनाए आप सभा के प्रकाश में आ रहीं है वरना सपा सरकार में इन्ही घटानाओ में डरा धमकाकर समझौता करवा लिया जाता रहा है। पीड़ित पक्ष ने प्रतिनिधि मंडल से शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक मदद व एक परिजन को नौकरी दिलाए जाने का निवेदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने सरकार की मदद से सभी मांगे पूर्ति करवाने का अश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, सौरभ दीक्षित, आयुष राज, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सतेंद्र राजपूत, प्रीति दुबे, सीपू चौधरी, अभिषेक मिश्रा, सत्यम राजपूत, रोहन शाक्य, किल्ली प्रधान केशव शाक्य, मोनू चौहान, राजेश तिवारी, प्रेमबाबू राजपूत, अवनीश भदौरिया, इशू तिवारी, दीपू चौहान, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्राम वासी मौजूद रहें।