JALAUN NEWS: पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गैश कुमार द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार उरई में अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारीगण, अभियोजन अधिकारीगण, थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारीगण के साथ साइबर अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी । जिसमें लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण/वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, साइबर जागरूकता कार्यशाला/अभियान इत्यादि की समीक्षा कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।







