Home उत्तर प्रदेश एसपी डॉक्टर अभिषेक महाजन ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं

एसपी डॉक्टर अभिषेक महाजन ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं

SIDDHARTHNAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन, ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। एसपी डॉ. महाजन की यह पहल पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
जनसुनवाई के दौरान कुल 06 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे और 01 मामला चोरी से जुड़ा था। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को धैर्यपूर्वक सुना और उनके शीघ्र तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।