Home उत्तर प्रदेश एसडीएम,सीओ की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस पर राजस्व के चार मामले...

एसडीएम,सीओ की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस पर राजस्व के चार मामले आए

SIDHARTHNAGAR NEWS: शोहरतगढ़ थाना सभागार में शनिवार को एसडीएम राहुल सिंह और सीओ सुजीत कुमार राय की संयुक्त अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित कुल 4 नए मामले सामने आए, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उपजिलाधिकारी राहुल सिंह ने समाधान दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी सत्र चल रहा है, ऐसे में सभी राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, कोटेदार और बीडीसी आदि से निरंतर संपर्क में रहें। उन्होंने छोटी से छोटी घटनाओं पर भी नजर रखने और समय रहते त्वरित समाधान करने पर जोर दिया ताकि वे बड़ी समस्या का रूप न लें। सीओ सुजीत कुमार राय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में राजस्व सहित अन्य मामलों का त्वरित निस्तारण करना है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सुभाष यादव, और कई राजस्व निरीक्षक (रामजतन, गणेश त्रिपाठी, अवधेश सिंह, देवानन्द) उपस्थित रहे।