JALAUN NEWS: डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर शनिवार की रात एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह और कोतवाल परमहंस तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोल्हूपुर मोड़ हाईवे पर बिना वैध प्रपत्रों के ओवरलोड बालू लादकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया। टीम ने दोनों वाहनों को सीज कर गल्ला मंडी कालपी परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। चेकिंग अभियान की भनक लगते ही अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ज्ञात हो कि शासन की नीति के अनुसार तीन माह तक नदियों से बालू खनन बंद है। 30 सितंबर के बाद ही खनन कार्य शुरू होगा। वर्तमान में केवल भंडारित बालू के विक्रय की अनुमति है, लेकिन कई वाहन बिना खनिज रायल्टी के बालू ढोते हुए पकड़े जाते हैं। शनिवार की रात एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी व चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की। तभी दो ट्रक अवैध बालू लादकर गुजरते मिले। चालक खनिज प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद ट्रकों को जब्त कर लिया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।







