Home उत्तर प्रदेश एसडीएम व तहसीलदार अवैध कब्जे को हटाने में लाए तेजीःडीएम

एसडीएम व तहसीलदार अवैध कब्जे को हटाने में लाए तेजीःडीएम

जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
BHADOHI NEWS: जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील औराई में डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी, सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक, एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, तहसील ज्ञानपुर में एसडीएम भान सिंह, तहसील भदोही में एसडीएम अरुण गिरी व अन्य अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कुछ का मौके पर निस्तारण कर दिया। इस दौरान डीएम व एसपी के समझ तहसील औराई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 मामले आए। जिसमें से मौके पर 9 प्रकरणों का समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरण को 15 दिन के भीतर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए। डीएम ने विद्युत विभाग के 7 प्रकरण को एक्सईएन विद्युत को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। जल निगम के 4 प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए उन्होंने एक्सईएन जल निगम को निर्देश दिए। उन्होंने अंतरविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक राजस्व व पुलिस टीम के लीडर के रूप में एक-एक जनपदीय अधिकारी को नामित करते हुए निर्देशन किया। टीम लीडर तत्काल उसी दिन प्रकरण का स्थलीय मुआयना करते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। डीएम ने कहा कि सभी प्रकरणों का गुणवत्ता के अनुरूप निस्तारित कराए। साथ ही ग्राम समाज, तालाब, खलियान की भूमि को अभियान चलाकर खाली कराए जाने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे को हटाने के कार्य में तेजी लाएं, शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गुणवत्ता के अनुरूप निस्तारण कराए निस्तारण में शिकायतकर्ता वास्तविकता में व्यक्ति की संतुष्टि अवश्य कराई जाए।