Home उत्तर प्रदेश एसएसपी ने ओपी सिंह को आईपीएस पद पर पदोन्नत होने पर दी...

एसएसपी ने ओपी सिंह को आईपीएस पद पर पदोन्नत होने पर दी बधाई

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मीरजापुर के पद पर नियुक्त ओम प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) के पद पर पदोन्नत होने पर बधाई दी। इस दौरान एसएसपी ने अपने हाथों से ओपी सिंह को आईपीएस पद प्रतीक का चिन्ह लगाया। एसएसपी ने ओम प्रकाश सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा है। उन्होंने ओम प्रकाश सिंह को अपने काम को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।