Home उत्तर प्रदेश एसआर मेकओवर एण्ड एकेडमी का भव्य शुभारंभ, शहर को मिलेगा आधुनिक ब्यूटी...

एसआर मेकओवर एण्ड एकेडमी का भव्य शुभारंभ, शहर को मिलेगा आधुनिक ब्यूटी सेवाओं का केंद्र

JHANSI NEWS: जनपद के सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित मसीहागंज में एसआर मेकओवर एण्ड एकेडमी यूनीसैक्स सैलून का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी एवं उनकी टीम उपस्थित रही, जिन्होंने फीता काटकर सैलून का उद्घाटन किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं। सैलून की संचालिका शशि राज एवं उनके पति संदीप कुमार ने बताया कि यह संस्थान आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ शहरवासियों को उच्चस्तरीय ब्यूटी सेवाएं प्रदान करेगा। यहां ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर, नेल्स और स्किन से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही यह एक अकादमी भी है, जहां ब्यूटी से जुड़े प्रोफेशनल कोर्स भी कराए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि आज के समय में ब्यूटी और ग्रूमिंग इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। एसआर मेकओवर एण्ड एकेडमी जैसे संस्थान न सिर्फ लोगों को बेहतर सेवाएं देंगे, बल्कि युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी प्रदान करेंगे। मुझे विश्वास है कि यह संस्थान झांसी में अपनी अलग पहचान बनाएगा और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा। यह सैलून सीपरी बाजार की मसीहागंज चौकी समीप जैकब स्कूल के बगल में स्थित है, जहां ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सेवाएं प्रदान करने का दावा किया गया है। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति की ओर से आनंद सिंह चौहान, मीना मसीह, अनीता यादव, खुशी यादव धर्मेंद्र कुमार, सोनिया, दीपांशी, रोशनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नए सैलून के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।