PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि एसआईआर को लेकर बूथ लेवल पर युद्ध स्तर पर जुटे रहें क्योंकि अब कुछ ही दिन शेष हैं। शिवकुटी मंडल में भाजपा महानगर मंत्री सचिन जायसवाल के आवास पर एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर मृतक/ शिफ्टेड मतदाताओं की सूची चस्पा की गई है। कार्यकर्ताओं से अपील है कि अपने बूथ की सूची देख लें। यदि अब तक सूची चस्पा नहीं हुई है तो बीएलओ से जानकारी लें। चस्पा हुई सूची को देखकर ये सुचिश्चित करें कि किसी का गलती से उस सूची में नाम अंकित ना हो। अगर ऐसा हो तो उसे बीएलओ के माध्यम से सही करवाएं। साथ ही कार्यकर्ता ये भी सुनिश्चित करें कि किसी का नाम फर्जी ना भरा गया हो। जो मृतक हो या शिफ्टेड हों लेकिन उनका नाम कटा नहीं है तो आपत्ति भी डाल सकते हैं। जो फॉर्म अभी तक किसी के पास हो उन्हें जमा करवाने में सहयोग करें। सभी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से अपील है कि 10 दिसंबर तक ये कार्य पूर्ण कर लें। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने जगत तारन इंटर कॉलेज, संत एंथोनी इंटर कॉलेज में जाकर एसआईआर का निरीक्षण करते हुए लोगों से एसआईआर फार्म भरने का आग्रह किया। डॉ शैलेष पांडेय, प्रमोद मोदी, राघवेन्द्र कुशवाहा, विश्वास श्रीवास्तव, अरुण पटेल, मोहित गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, प्रवीण भारती, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा,आदि उपस्थित रहे।







