Home उत्तर प्रदेश एस.आर.एन अस्पताल की बदहाल अवस्था

एस.आर.एन अस्पताल की बदहाल अवस्था

मरीज़ की ओढ़ने वाला कम्बल कॉरिडोर पड़ा दिखा आते – जाते लोग रौंगते हुए दिखाई दिए
PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार स्वरूप रानी अस्पताल में मरीज़ का ओढ़ने वाला कम्बल कॉरिडोर में पड़ा हुआ दिखा अस्पताल के अंदर आने- जाने वाले लोग उसे रौंगटे हुए दिखाई दिए। इस तरह की लापरवाही अस्पताल प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ी कर रही है? लगातार जिला प्रशासन और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक औपचारिक निरीक्षण करने आते तो कुछ घंटों के लिए अस्पताल में साफ सफाई तो दिखाई जाती है। लेकिन उनके जाने के बाद वही बदहाल अवस्था में अस्पताल का मंजर नजर आता है। कही कही बरसात का पानी भरा तो कही खीचड नजर आता है। अस्पताल कर्मचारी पान मसाला मुंह में भरे हमेशा दिखाई देते है। अस्पताल के इर्द गिर्द कैंपस में पाना मसाला  गुटका थूक- थूक कर बदहाली का मंजर नजर आता है गंदगी के कारण मच्छर मरीजों के लिए और मुसीबत का कारण बन रहे है इस कारण मरीजों के साथ रुकने वाले को परिजनों को परेशानी सामना करना पड़ता है। मरीज़ के साथ खुद भी बीमार हो जाते है। अस्पताल परिसर में साफ सफाई न होने के कारण मरीजों के शरीर में दुष्प्रभाव पड़ रहा है।