Home उत्तर प्रदेश एस आई आर मतदाता सूची पुनरीक्षण में नहीं होनी चाहिए लापरवाही:राजमणि कोल

एस आई आर मतदाता सूची पुनरीक्षण में नहीं होनी चाहिए लापरवाही:राजमणि कोल

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने सोमवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक विद्यालयों का दौरा कर एस आई आर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अफसरो को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शुद्ध और परिमार्जित तरीके से मतदाता सूची तैयार करें। जिससे किसी भी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति न बन सके। विधायक राजमणि कोल ने सर्वप्रथम अयोध्या प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे जहां बूथ लेवल अफसर के साथ बैठकर कितने फॉर्म भरे गए और कितने बाकी हैं आदि की जानकारी ली। इसी तरह विधायक राजमणि कॉलोनी बरौला पटेहरी मोथहा व नगर पंचायत कोरांव के विद्यालयों में भी पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारियां जुटाई। इस दौरान विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष करुणेन्द्र श्रीवास्तव, संजय सिंह पटेल समेत कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।