Home उत्तर प्रदेश एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

गैस को लेकर जनता परेशानः देवी प्रसाद चौधरी
MIRZAPUR NEWS: एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर जिले में हुई किल्लत पर शुक्रवार को सपा ने प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में नेताओं व पदाधिकारियों ने हाथों में गैस सिलिंडर को लेकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर किल्लत दूर करने की मांग की। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत है, जिसकी वजह से जिले की जनता बहुत परेशान है। गैस की किल्लत से जनता को सही समय पर बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से रसोई पर गहरा असर देखा जा रहा है। रमजान जैसा पवित्र महीना और शादी व भंडारे का भी समय चल रहा है। बहुत लोगों ने शादियों की तारीख तय कर ली है। उनके सामने गैस का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस अवसर पर आदर्श यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्दर पटेल, सतीश मिश्रा, शैलेष पटेल, झल्लू यादव,कौशिक कौनिजिया,रामप्यारे गोंड, प्रिंस राव, जेपी यादव, रवि सोनकर, मेवालाल प्रजापति, शिवकुमार यादव, दीनानाथ प्रजापति, सुरेश यादव, रामजी यादव, धनंजय सिंह, सौरभ पटेल, पतालू यादव, सुबाष पटेल, विरेन्दर यादव आदि मौजूद रहे।