Home उत्तर प्रदेश एमबीएस से हुई एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत

एमबीएस से हुई एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत

जिसका उद्देश्य है जिले में बेटियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाना
BHADOHI NEWS: महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में मंगलवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। जहां पर लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया। इस दौरान भदोही गल्र्स इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा निहारिका ने टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत कर प्रतीकात्मक संदेश दिया। इसके साथ ही भदोही गल्र्स इंटरमीडिएट कॉलेज व ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज की अन्य छात्राओं का टीकाकरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। एमबीएस अस्पताल के सीएमएस डॉ.आरआर मौर्य ने बताया कि अब अभिभावक अपनी बेटियों के एचपीवी वैक्सीन की खुराक के लिए यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। यह अभियान जिला स्वास्थ्य समिति, भदोही के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जिले में बेटियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाना है।