Home उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के लिए मतदाताओं का नाम सूची में जोडवाएः समाजवादी पार्टी

एमएलसी चुनाव के लिए मतदाताओं का नाम सूची में जोडवाएः समाजवादी पार्टी

सपा कि मासिक बैठक में पीडीए जन पंचायत को लेकर की चर्चा

BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को कंसासुर में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। जिसमें जिसमें आगामी 2026 में होने वाले एमएलसी चुनाव व 2027 के विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा-परिचर्चा की गई।
इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि  आगामी 2026 को विधान परिषद का चुनाव होगा। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जुड़वाने में लग जाए। 2027 विधानसभा चुनाव जीतने तक पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम को लगातार चलाने पर चर्चा की गई। बैठक में विश्वकर्मा समाज के दर्जन भर लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने फूल माला पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि पीडीए ’पीड़ा, दुख और अपमान’ का त्रिदंश झेलने वाले परंपरागत रूप से उपेक्षित और उत्पीड़ित लोगों के बीच आई नई चेतना और एकजुटता का सामूहिक, सामाजिक, सामुदायिक ऐलान है। उन्होंने कहा कि पीडीए प्रतिशोध की नहीं सोच के परिवर्तन की पुकार है। पीडीए गैर बराबरी को दूर करके समता, समानता, गरिमा, प्रतिष्ठा को सुनिश्चित करनेवाले सकारात्मक-प्रगतिशील ‘सामाजिक न्याय के राज’ का संकल्पित उद्घोष है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, दीपनारायण भारती, कल्लन यादव, शैलेश सिंह मंटू, डॉ.सरिता बिंद, पवन विश्वकर्मा, महेंद्र गौड़, रामधनी यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, केशनारायण यादव, दिलीप भीम कन्नौजिया व गुलाब पाल प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।