Home उत्तर प्रदेश एनसीसी कैडेट्स की भर्ती में 96 छात्र-छात्राओं में से 39 कैडेट्स का...

एनसीसी कैडेट्स की भर्ती में 96 छात्र-छात्राओं में से 39 कैडेट्स का हुआ चयन

KUSHINAGAR NEWS: पावानगर महावीर इण्टर कालेज, फाजिलनगर में एनसीसी. कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया के तहत 96 छात्र- छात्राओं में से 39 कैडेट्स का चयन किया गया। साथ ही वर्ष 2024 में उत्तीर्ण हुए कैडेट्स को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।  भर्ती प्रक्रिया विद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामकेवल प्रसाद एवं सुबेदार मेजर कुलदीप सिंह के दिशा – निर्देशन में सम्पन्न हुई। इनके अतिरिक्त सुबेदार सुरेन्द्र कश्यप, नायब सुबेदार विक्रमजीत सिंह, अवतार सिंह, शान सिंह, आकाश गुंरुग तथा विनोद थापा ने सहयोग किया। उपप्रधानाचार्य विश्राम यादव सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं परिचारकों ने भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कैडेट्स के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. पवन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देते हुए पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयबर पाण्डेय ने भर्ती प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को दूरभाष पर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा एन.सी.सी. भर्ती की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।