PRAYAGRAJ NEWS: एनसीआर बी और पीआरसी ने इलाहाबाद हाकी के तत्वावधान में आयोजित सैयद सैय्यद खान फाइव-ए-साइड हाकी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। करेली स्थित मुस्तफा गार्डन के पीछे बुधवार रात खेले गये पहले सेमीफाइनल में एनसीआर बी ने एमआईसी ए को 10-2 के अंतर से हराया। दूसरा सेमीफाइनल नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बनाम पीआरसी के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में पीआरसी ने नेशनल स्पोर्टिंग क्लब को 6-3 के अंतर से हराया। मैच में निर्णायक की भूमिका राहुल यादव, शुभम और गोलू ने निभाई। तकनीकी की भूमिका हेमलता एवं गद्दाफी खान ने निभाई।







