Home उत्तर प्रदेश एनपीएस, यूपीएस के विरोध में अटेवा का आक्रोश मार्च

एनपीएस, यूपीएस के विरोध में अटेवा का आक्रोश मार्च

PRAYAGRAJ NEWS: एन0 एम0 ओ0 पी0 एस0ध् अटेवा के राष्ट्रीय आहवान पर देशभर में कश्मीर से कन्याकुमारी तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इसी क्रम में अटेवा प्रयागराज के बैनर तले डायट से सुभाष चैराहे तक लंबा मार्च निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में शिक्षक एवं सभी विभागों के कर्मचारी जुटे। प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कनौजिया, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश आई0 टी0 सेल प्रभारी सैय्यद दानिश इमरान, राष्ट्रीय आई सेल सदस्य संजय पटेल, जिला संयोजक जीतेंद्र उर्फ जीतू भाई एवं जिला महामंत्री आर के यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया से बातचीत में कहा कि एन0 पी0 एस0, यू0 पी0 एस0 और निजीकरण के खिलाफ देशभर के करोड़ों कर्मचारियों में आक्रोश है और हम इसे रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग प्रदेश एवं केंद्र की सरकार से करते हैं स यू0 पी0 एस0 से नाराजगी का आलम यह है कि लगभग 30 लाख कर्मचारियों मे अभी तक सिर्फ एक प्रतिशत से भी कम कर्मचारियों ने ही इसका फॉर्म भरा है और लगभग सभी कर्मचारियों ने यू0 पी0 एस0 को सिरे से नकार दिया है,ख़ारिज कर दिया है इसी आक्रोश को जताने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 25 नवंबर 2025 को लाखों लाख कर्मचारी दिल्ली पहुंच रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्रा ने बताया कि आज प्रयागराज में आक्रोश मार्च बहुत ही शानदार और सफल रहा जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी एवं सहयोगी संगठनों ने प्रतिभाग किया। अटेवा प्रयागराज से जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, सुरेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, मो जीशान, सचिन रावत, अनुराग पांडे, नीलम सिंह, अंजली अत्री, पुष्पलता सिंह, अंजुला दास, संदीप कुशवाहा, जितेन्द्र शर्मा, पुष्पराज,शशिकांता सैनी, अमरबहादुर, दीपा सिंह, पी डब्लू डी से फूलचंद यादव, राम अचल पाल, धर्मराज यादव, शैलेन्द्र पांडे, अशोक, ध्रुव सिंह, मा०शि०संघ एकजुट संरक्षक डॉ हरिप्रकाश, उपेन्द्र वर्मा, मिथिलेश मौर्य,देवराज सिंह ठुकराई गुट के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला, बेव शिव वेव एव के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र सिंह, महामंत्री पुष्पराज एवं टीम, वैचारिक के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश, सफाई कर्मचारी जिला अध्यक्ष देवराज, डॉ सुनील शुक्ला शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अहमद,टी एस सी टी जिलाध्यक्ष शशांक मिश्र, दिशा छात्र संगठन से अंजली एवं टीम,नर्सेज संघ, सिंचाई विभाग सहित तमाम सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी व शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।