Home उत्तर प्रदेश एनआईजीएफ का दो  दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 19 व 20 जुलाई...

एनआईजीएफ का दो  दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 19 व 20 जुलाई को

JHANSI NEWS: नार्थ इण्डिया गाइनोकोलॉजिस्ट फोरम के दो  दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन दिनांक 19 एवं 20 जुलाई को स्थानीय होटल नटराज सरोवर पोर्टिको में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजक यू०पी० वैप्टर ऑफ नॉर्थ इण्डिया गाईनिकोलॉजिस्ट फोरम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग महारानी लक्ष्मीबाई चिकित्सा महाविद्यालय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ फॉग्सी समिति झाँसी संयुक्त रूप से करेंगे. कार्यक्रम में लगभग 300 पार्टिसिपेंट शामिल होंगें। कार्यक्रम में 02 दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा तय की गयी. कार्यशाला में क्रीटिकल केयर (गहन चिकित्सा) कार्यशाला 19 जुलाई प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक, सिजेरियन वर्कशॉप 19 जुलाई को सांय 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक चलेगी. एवं कॉन्फ्रेंस 20 जुलाई  को प्रातः 08:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक होगी. कार्यशाला में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, उच्च जोखिम गर्भावस्था, किशोर एवं युवाओं का स्वास्थ्य पर सीनियर डॉक्टर व्याख्यान देंगे. कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति विषय में शोध करने वाले, पीजी स्टूडेंट्स द्वारा 60 प्लस शोध पत्र पड़े जायेंगे। जिससे पीजी स्टूडेंट्स की प्रतिभा को प्रमोट एवं प्रखर करना है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज से आए स्त्री एवं प्रसूति विषय में पीजी करने वाले वि‌द्यार्थी की 19 टीम का दो चक्र में क्विज कराकर, विजेताओं को ट्रॉफी एवं सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे । एनआईजीएफ यह एक उत्तर भारतीय, स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञों की एसोसिएशन है। इसमें सात राज्य एवं दो यूनियन टेरिटरीज शामिल है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, एवं राजस्थान शामिल है। यह जानकारी महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्य व संरक्षक डॉ० मयंक सिंह, डॉ० हेमा जे० शोभने ऑर्गेनाईजिंग सचिव, डॉ० सिप्पी अग्रवाल  संयुक्त सचिव, डॉ० विद्या चौधरी संयुक्त सचिव, डॉ० लक्ष्मी जाटव कौषाध्यक्ष, डॉ० रजनी गौतम कौषाध्यक्ष, डॉ० प्रीती कैनाल सचिव, डॉ० दिव्या जैन सचिव, डॉ० सुचेता राजपूत सचिव ने संयुक्त रूप से दी.
……………………