Home उत्तर प्रदेश एकता पद यात्रा की रणनीति बनाने के लिए गोला विधायक अमन गिरि...

एकता पद यात्रा की रणनीति बनाने के लिए गोला विधायक अमन गिरि ने की बैठक

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बा अमीरनगर में रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली एकता पद यात्रा की रणनीति बनाने के लिए गोला विधायक अमन गिरि ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक भाजपा कार्यालय अमीरनगर पर विधायक  के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान पद यात्रा की तैयारियों, इसके मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक अमन गिरि ने बताया कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं, और इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता का संदेश फैलाना है। विधायक  ने कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को ऐतिहासिक और अनुशासित ढंग से सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आठ किलोमीटर एकता पद यात्रा 18 नवम्बर को ममरी से प्रारम्भ होकर गोला गोकर्णनाथ नाथ के सीजीएनपीजी कालेज में समाप्त होगी।इसमें भाजपा के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों और मंडलों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यकर्ताओं को यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत, जलपान और सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
भाजपा पदाधिकारी आत्मानंद शुक्ला ने बताया कि पद यात्रा के माध्यम से युवाओं, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को सरदार पटेल के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के समापन पर, सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस पद यात्रा को शांतिपूर्ण और सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर आरएसएस के सच्चिदानन्द शुक्ला, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुचित प्रताप सिंह,प्रधान अब्दुल अजीज, इंद्रजीत सिंह लाडी, ज़ुबैर खान,उत्तम चौधरी, पुनीत मिश्रा, संदीप सिंह, तौहीद खान, शाहिद खान, राममूर्ति यादव,राजेश कुमार, पपिल कुमार,लखवीर सिंह रिंकू, कुलदीप शर्मा, प्रताप पाल,अमित सिंह,पवन शर्मा, संतराम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।