Home उत्तर प्रदेश एक दिन मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे बच्चे:फरहीम

एक दिन मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे बच्चे:फरहीम

95 बच्चों की सफलता के साथ मंडल में प्रथम स्थान

PRATAPGARH NEWS:  राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2026- 27 में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह विकासखंड मान्धाता के 15 बच्चों ने सफलता अर्जित की है। अब तक इस विद्यालय के कुल 95  बच्चे  सफलता अर्जित कर चुके हैं। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने विद्यालय परिवार की पूरी टीम वरिष्ठ शिक्षक पितामह यादव शिखा श्रीवास्तव कौशल प्रताप सिंह अखिलेश सिंह नीतू वर्मा तथा रोशन के साथ सभी बच्चों का मुंह मीठा कराकर माल्यार्पण करके सम्मानित किया और अपने वक्तव्य में कहा कि यह विद्यालय परिवार अपेक्षा करता है कि यह बच्चे अधिकारी बनकर एक दिन मुख्य अतिथि के रूप में अपने पढ़े हुए इसी विद्यालय में जरूर आएंगे। मोहम्मद अयान 138 अंक प्राप्त करके जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभ पंडित, रक्षित वर्मा, नैन्सी गुप्ता, आयूष विश्वकर्मा, मनीष पाल, आयुषी, वेदांत अग्रहरि, अनुराग सरोज, श्रवण कुमार, नम्रता सरोज, साक्षी पटेल, सौम्या कौशल, ओम तथा आयूष ने सफलता अर्जित की है। बच्चों की इस परीक्षा की तैयारी के समय शिक्षक फरहीम का एक एक्सीडेंट में पैर भी टूट गया था इसके बावजूद उन्होंने बच्चों के पढ़ाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी प्रदान किया।प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने सभी असफल बच्चों को भी प्रोत्साहित किया। इस परीक्षा में सफल प्रत्येक  बच्चों को हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई के लिए सरकार के द्वारा प्रतिमाह ₹1000 के हिसाब से कुल  48000 रुपया प्राप्त होगा। भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,प्रभाकर यादव बीईओ मान्धाता, तथा सुरेश कुमार सिंह बीईओ लालगंज ने बच्चों तथा इनके शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।