Home उत्तर प्रदेश एक कदम ,एक यात्रा ,तिरंगा के सम्मान मै , भाजपा का हर...

एक कदम ,एक यात्रा ,तिरंगा के सम्मान मै , भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान

‘तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक’- सुधीर सिंह

भाजपा के विभिन्न मंडलों में धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
JHANSI NEWS:  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न सांगठनिक मंडलों में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे हज़ारों युवाओं, आम नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और स्कूली छात्र-छात्राओं के विशाल जनसमूह ने सड़कों पर उतरकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के  नारों एवं देशभक्ति के तरानों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम के रंग में नजर आया। सिविल लाइंस मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहीद पार्क झोकन बाग से नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में हुआ। यात्रा के आरंभ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रवि शर्मा ने भारतीय ध्वज के ऐतिहासिक स्वरूपों और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसके क्रमिक विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की सामूहिक भावना को व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने की अपील की। उन्होंने बताया आजादी के आंदोलन में समय-समय पर ध्वज के स्वरूप बदलते रहे और अंततः स्वतंत्र भारत ने अशोक चक्र युक्त तिरंगे को ।इस अवसर पर प्रदीप सरावगी पूर्व जिलाध्यक्ष , मुकेश मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष ,अभिषेक जैन मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा,सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल ,पार्षद लखन कुशवाहा, पार्षद सुनील नैनवानी, नीता यादव, सुशीला दुबे, स्वेता नामदेव, कमल सहगल ,ऊषा सेन, माला मल्होत्रा, अमन मिश्रा, विशाल ठाकुर, शिवा यादव, रीतेश साहू, अजय अहिरवार, मुकेश मौर्य, नीलेश त्रिपाठी, संतोष सेन, धीरज अग्रवाल, नीतेश तिवारी, विकास अहिरवार, सौरभ यादव, आदर्श राय, भगवान दास वर्मा ,अजय अहिरवार सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ागांव मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। विशाल जनसमूह और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, “तिरंगा केवल एक वस्त्र का टुकड़ा या मात्र एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत की आन, बान, शान और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान है।” उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को प्रत्येक नागरिक के मूल दायित्व से जोड़ते हुए आह्वान किया कि हर भारतीय को राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सदैव अटूट आदर भाव बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ‘लाला’, अमर सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री मीनू राजावत, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार, कार्यक्रम संयोजक हरिकृष्ण कुशवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बबीना विधानसभा के बरुआसागर मंडल में तिरंगा यात्रा का भव्य शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा किया गया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 211 फीट लंबा विशालकाय तिरंगा रहा, जिसे हाथों में  सैकड़ों विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय निवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के सम्पन्न पर जिलाध्यक्ष ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना  है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री मीनू राजावत, मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक सहित मंडल के प्रमुख जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। शिवाजी नगर मंडल में आयोजित यात्रा में विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन,महापौर बिहारी लाल आर्य एवं अभियान संयोजक/पूर्व जिला महामंत्री अमित साहू ने मुख्य रूप से यात्रा को सर्वव्यापी बनाया ,जगह जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत ,मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी , जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी संजीव अग्रवाल ‘लाला’ के संयोजन में निकली इस यात्रा में स्थानीय निवासियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रभक्ति व सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित किया। सीपरी मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन गौड़ बाबा मंदिर परिसर से नंदनपुरा चौराहे तक भव्यता के साथ किया गया। यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों द्वारा स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर बिहारी लाल आर्य, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, वरिष्ठ नेता संजय दुबे, प्रेमनारायण साहू, विद्या दुबे, मंडल अध्यक्ष ऋषि सैनी, विनीत खटीक, विशाल रायकवार, दिनेश प्रताप सिंह ‘बंटी राजा’, प्रियांशु डे, संजीव तिवारी, संजीव पटेरिया, मनोज श्रीवास्तव, गौरव तिवारी तथा प्रीति माहौर सहित  वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।