PRATAPGARH NEWS: एएनएम सेंटर पर मारपीट व आगजनी की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। सांगीपुर के डभियार कुम्भापुर एएनएम सेंटर पर तैनात नर्स नीता सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआईमा निवासी अभिषेक मौर्य ने अपने साथियों के साथ सेंटर पर पहुंचकर उसके व उसके पति के साथ मारपीट किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दवाइयों और अन्य सामानों में आग लगा दी। सांगीपुर थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।







