PRATAPGARH NEWS: आईटी प्रोफेशनल कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, नरई ,संग्रामगढ़ (कुण्डा) में बुधवार को “एआई करियर सेमिनार 2026” का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते युग में सही करियर दिशा प्रदान करना तथा आधुनिक तकनीकी कौशल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कंप्यूटर विशेषज्ञ एवं प्रेरक वक्ता श्री लक्ष्मण सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग तथा कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के बढ़ते महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एआई और डिजिटल तकनीकों का ज्ञान युवाओं के लिए रोजगार और भविष्य निर्माण के महत्वपूर्ण साधन बनते जा रहे हैं।सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को करियर परामर्श, एआई एवं एमएल जागरूकता, संचार कौशल तथा साक्षात्कार की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने करियर से जुड़े प्रश्न पूछकर समाधान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सेंटर डायरेक्टर श्री रवि प्रकाश यादव तथा संस्थान के सभी स्टाफ और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ना, उनके कौशल का विकास करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को नई तकनीकों को सीखने और अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।







