KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि गांव का एक युवक उससे चाचा की लड़की का मोबाइल नंबर मांगते हुए अश्लील बाते करने लगा, इस बात का उलाहना देने पर विपक्षी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी जयकरन पुत्र लखन ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की रात दस बजे के करीब पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसके भतीजे ओम के पस फोन कर बेटी का मोबाइल नंबर मांगते हुए अश्लील बाते करने लगा, पीड़ित का आरोप है कि भतीजे के बताने के बाद विपक्षी के घर उलाहना देने गया तो तीन लोग मिलकर गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और दौड़ा लिया । पीड़ित की शिकायत पर विनोद , रामचंद्र व संतोष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।







