Home उत्तर प्रदेश उरई मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में जनरल वार्ड में हरकत

उरई मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में जनरल वार्ड में हरकत

महिला मरीज से छेड़खानी के आरोप में वार्डबॉय गिरफ्तार

JALAUN NEWS: राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई एक बार फिर सुर्खियों में आया है, जिसका कारण यह है कि यहाँ के जनरल वार्ड में शुक्रवार शाम एक वार्डबॉय (संविदा) द्वारा भर्ती महिला मरीज से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि एक महिला चोट लगने के बाद इलाज के लिए उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंची थी। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया था। महिला के साथ उसका पति भी मौजूद था। आरोप है कि वार्ड में संविदा पर तैनात योगेश कुमार, जो गांधी नगर उरई का निवासी है, महिला के बेड के पास आकर बेड सटाकर लेट गया। उस समय महिला का पति किसी कारण से वार्ड से बाहर गया था।
इसी दौरान आरोपी वार्डबॉय ने बगल में लेटकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला की नींद खुलने पर उसने आरोपी को देखकर शोर मचाया। शोर सुनते ही आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सीओ सिटी अर्चना सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
महिला की शिकायत पर आरोपी वार्डबॉय योगेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। घटना से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है। इस घटना के बाद से  मेडिकल प्रशासन पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट।