PRATAPGARH NEWS: लालगंज उपखंड विद्युत कार्यालय पर बुधवार को मेगा विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार ने उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से मिलने वाली विभागीय सुविधाओं की जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्युत बिल को पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट मीटर का उपभोक्ताओं को उपयोग सहूलियत दे सकेगा। एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार ने कहा कि मेगा शिविर का उद्देश्य विद्युत विभाग से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में उपयोगी हुआ करता है। शिविर में बड़ी संख्या में विद्युत बिलों में सुधार तथा मीटर रीडिंग व आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। शिविर का संचालन अवर अभियंता बसंतलाल ने किया। इस मौके पर इंजीनियर अंकित तिवारी, शशिकांत, धीरज दुबे, रावेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता बसंतलाल ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत स्मार्ट मीटर समेत विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए गुरुवार को भी लालगंज, सगरा सुंदरपुर, उदयपुर में शिविर का आयोजन किया गया है।







