Home उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर डीएम की सख्त नजर, कई परीक्षा केंद्रों का...

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर डीएम की सख्त नजर, कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

JAUNPUR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रविवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की परीक्षा के दूसरे दिन जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज और मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी से लगातार निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराया जा रहा है।