Home उत्तर प्रदेश उपखण्ड कार्यालय बिहार में उपभोक्ता खम्भों पर बैठनेको को मजबूर, जिम्मेदार मौन

उपखण्ड कार्यालय बिहार में उपभोक्ता खम्भों पर बैठनेको को मजबूर, जिम्मेदार मौन

PRATAPGARH NEWS: बिहार ब्लॉक के देवर पट्टी न्याय पंचायत के टेकी पट्टी ग्राम सभा में उपखंड कार्यालय की स्थिति दयनीय है। कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम के लिए विद्युत उपखंड कार्यालय बिहार आते हैं। और यहाँ पर बैठने की व्यवस्था न होने से उन्हें बिजली के खंभों का सहारा लेना बैठना पड़ता है। स्थानीय लोगों को अपने काम के लिए लंबे समय तक खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। उपखंड अधिकारी पवन गुप्ता के कार्यकाल में कार्यालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। यह स्थिति सरकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।