KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं नौ निवासी राहुल केसरवानी पुत्र स्व अनन्तू प्रसाद ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका व्यायसायिक लेनदेन प्रयागराज जनपद के नैनी स्थित चक लाल मोहम्मद निवासी वीरेंद्र केसरवानी व आशुतोष केसरवानी पुत्र रमेश चन्द्र से था, राहुल केसरवानी का आरोप है कि 19 फरवरी की शाम सात बजे के करीब उधारी मांगने को लेकर उसके मोबाइल पर वीरेंद्र केसरवानी फोन कर गाली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़ित ने वीरेंद्र व उसके भाई से जान मॉल के खतरे की आशंका जताते हुए तीन मार्च मंगलवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक उसके भाई का स्वास्थ्य खराब होने के चलते अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने वीरेंद्र केसरवानी व आशुतोष केसरवानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।







